भारत

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों ने आंशिक रूप से हड़ताल खत्‍म करने की घोषणा की; कल से आपातकालीन सेवाएं शुरू करेंगे

पश्चिम बंगाल में आंदोलनरत जूनियर डाक्‍टरों ने कल से आंशिक रूप से हड़ताल समाप्‍त करने और सरकारी अस्‍पतालों में आपातकालीन तथा आवश्‍यक सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। राज्‍य सरकार ने डाक्‍टरों की ज्‍यादातर मांगें मान ली हैं। कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में 9 अगस्‍त को महिला डाक्‍टर के साथ दुष्‍कर्म और हत्‍या के बाद डाक्‍टर पिछले 48 दिन से हड़ताल पर हैं।

आंदोलनरत डाक्‍टरों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बाढ की स्थिति और कुछ निश्चित मांगों पर राज्‍य सरकार के सहमत होने को देखते हुए जूनियर डाक्‍टर कल से आपातकालीन और आवश्‍यक सेवाएं आंशिक रूप से फिर शुरू कर देंगे। अस्‍पतालों और मेडिकल कॉलेजों में सुरक्षा के संबंध में राज्‍य सरकार के निर्देशों के बाद डॉक्‍टरों ने यह फैसला किया है।

राज्‍य सरकार ने कोलकाता पुलिस प्रमुख विनीत गोयल का तबादला कर उनके स्‍थान पर मनोज कुमार वर्मा को नियुक्‍त किया है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के दो वरिष्‍ठ अधिकारियों को भी हटा दिया गया है।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

9 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

9 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

9 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

12 घंटे ago