insamachar

आज की ताजा खबर

Widespread protests in Belgium, France, Italy, and Portugal over rising inflation, a lack of wage increases, and a shortage of affordable housing.
अंतर्राष्ट्रीय

बेल्जियम, फ्रांस, इटली और पुर्तगाल में बढ़ती महंगाई, वेतन वृद्धि न होने और किफायती आवास की कमी को लेकर व्‍यापक विरोध प्रदर्शन

यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और किफायती आवास की कमी के खिलाफ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं। बेल्जियम, फ्रांस, इटली और पुर्तगाल में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनों से संबंधित देशों की सरकारों पर दबाव बढ़ गया है।

फ्रांस में प्रदर्शन सबसे व्यापक रहे, जहां गृह मंत्रालय के अनुसार, साढ़े पांच लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के अनुसार, करीब बाहर सौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 150 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बेल्जियम में भी ब्रसेल्स और लीज में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हजारों लोगों ने बढ़ती जीवन-यापन लागत और आवास की ऊंची कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इटली के मिलान में भी महंगाई और युद्ध के विरोध में निकाले गए मार्च के दौरान हिंसा भड़क उठी। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन करना नागरिकों का अधिकार है, लेकिन हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना स्वीकार्य नहीं है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *