महिला और बाल विकास मंत्रालय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज विभिन्न राज्यों के महिला एवं बाल विकास/समाज कल्याण मंत्रियों, तथा केंद्र शासित क्षेत्रों के प्रशासकों/उपराज्यपालों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक राष्ट्र-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
इस बैठक में महिला और बाल विकास मंत्रालय की विभिन्न पहलों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान, अन्नपूर्णा देवी ने मंत्रालय की योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों और रणनीतिक योजना के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ” हमारा उद्देश्य है कि हमारे प्रयासों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुँचे, जिसके लिए राज्यों के साथ मिलकर काम करना अनिवार्य है। इससे न केवल राज्यों का विकास होगा बल्कि यह हमारे देश की समग्र प्रगति में भी योगदान देगा, जो प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप है।“
इस चर्चा में वर्तमान परियोजनाओं, विकासात्मक उपलब्धियों और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि पूरे देश में महिलाओं और बच्चों की बेहतर प्रगति सुनिश्चित की जा सके। यह सत्र राज्य के मंत्रियों को अपने विचार रखने और मंत्रालय की योजनाओं को आकार देने में साझा योगदान करने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा।
मंत्रालय एक समावेशी वातावरण को प्रोत्साहित करने और महिलाओं और बच्चों के कल्याण और विकास का समर्थन करने वाली नीतियों को आगे बढ़ाने के प्रति प्रतिबद्ध है।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित सीआईआई साझेदारी शिखर…
12वें भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने के लिए भारतीय सशस्त्र…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम् के स्वर्ण जयंती समारोह…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटका में बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की…
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला का संचालन करने वाली एएनआई टेक्नोलॉजीज…