संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि महिला आरक्षण विधेयक विशेष संसदीय सत्र में पेश किया जाएगा। यह विधेयक हर राज्य, समुदाय और क्षेत्र की आकांक्षाओं को पूरा करता है। कल नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से संपर्क किया है और इस विधेयक का सभी ने समर्थन किया। इस विधेयक को कल से शनिवार तक चलने वाले विशेष संसद सत्र में पेश किया जाएगा। किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय हित में एकजुट होने के लिए सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण राजनीतिक मुद्दा नहीं हो सकता और इस विधेयक की प्रक्रिया में देरी नहीं की जा सकती।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…