भारत

बीजेपी के नेता सम्राट चौधरी आज सुबह पटना के लोक भवन में बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे

भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी आज सुबह पटना के लोक भवन में बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सम्राट चौधरी राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बनने वाले पहले भाजपा नेता होंगे। केन्‍द्रीय पर्यवेक्षक और केन्‍द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल इसकी घोषणा की थी।

नीतीश जी के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जी और केन्‍द्रीय नेतृत्‍व के आशीर्वाद से बिहार में विकास की एक नई गाथा लिखेंगे सम्राट चौधरी जी और पूरी पार्टी का नेतृत्‍व हमारे पार्टी विधायक साथी, सब मिलकर बिहार को हिन्‍दुस्‍तान का अग्रणी राज्‍य बनाकर ही चैन की सांस लेंगे।

सम्राट चौधरी ने कहा है कि यह बिहार के लोगों की सेवा करने और उनके विश्‍वास तथा सपनों को साकार करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

आदरणीय नितिश कुमार जी ने बहुत चीजे सिखाया, कैसे सरकार चलाया जाता है, कैसे बिहार में सुशासन स्‍थापित होगा। बिहार के लोकतंत्र के लिए, बिहार के विकास के लिए, बिहार की समृद्धि के लिए जिस तरह आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत का सपना देखा है, आज के मुख्‍यमंत्री नितिश कुमार जी ने जिस तरह समृद्ध बिहार का सपना देखा है, हम तमाम भाई मिलकर इस बिहार को भी समृद्ध बनाएंगे।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

3 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

3 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

3 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

3 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

3 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

3 घंटे ago