उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज से विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आयुर्वेद एक्सपो की शुरुआत हो रही है। परेड मैदान में आयोजित यह कार्यक्रम आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध, विकास और नई खोजों के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा।
इस बार का आयोजन ‘‘डिजिटल स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक दृष्टिकोण‘‘ विषय पर आधारित है, जो आयुर्वेद को नई तकनीकों से जोड़ने पर जोर देगा। इस चार दिवसीय आयोजन में साढे पांच हजार से अधिक भारतीय और तीन सौ पचास से अधिक विदेशी प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस दौरान, विशेष रूप से, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑगमेंटेड रियलिटी और ब्लॉकचेन जैसी नई तकनीकों को आयुर्वेद के साथ एकीकृत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
इस प्रदर्शनी में भारत और विदेशों के प्रमुख आयुर्वेदिक संस्थान अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आयोजन को आयुष मंत्रालय, उत्तराखंड सरकार और अन्य सहयोगी राज्यों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय आयुर्वेदिक उत्पादों को प्रमुखता देने का आह्वान किया है।
वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा…
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…