खेल

वर्ष 2034 में फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी सऊदी अरब, वर्ष 2030 में स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को संयुक्त रूप से विश्‍व कप की मेजबानी करेंगे: फीफा

अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (FIFA) ने घोषणा की है कि वर्ष 2034 में पुरुष फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी सऊदी अरब करेगा, जबकि स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को संयुक्त रूप से वर्ष 2030 में विश्‍व कप की मेजबानी करेंगे।

फीफा की कल हुई बैठक में मतदान के बाद दोनों विश्व कप के लिए मेजबान देशों की पुष्टि की गई। वीडियो लिंक के माध्यम से आयोजित बैठक में सभी 211 फीफा सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विश्व कप की 100वीं वर्षगांठ मनाने के लिए, 2030 विश्‍व कप के तीन मैच अर्जेंटीना, पैराग्वे और उरुग्वे में भी आयोजित किए जाएंगे। दोनों विश्‍व कप के साथ-साथ 2030 शताब्दी समारोह के लिय फैसला दो अलग-अलग मतदान के जरिए किया गया।

पहले मतदान में उरुग्वे, पैराग्वे और अर्जेंटीना को शताब्दी समारोह की मेजबानी के लिए चुना गया, जबकि दूसरी बार स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को को 2030 विश्‍व कप के आयोजन के मेजबान के रूप में पुष्टि की गई और सऊदी अरब को 2034 विश्‍व कप के आयोजन के लिए चुना गया।

फीफा महासचिव मैटियास ग्राफस्ट्रॉम ने कहा कि सभी 211 सदस्यों ने बैठक से पहले प्रभावी ढंग से अपना वोट डाला था। यह पहली बार होगा जब सऊदी अरब फूटबॉल विश्व कप की मेजबानी करेगा। जबकि दूसरी बार इसका आयोजन पश्चिम एशिया में किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

10 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

10 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

10 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

20 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

20 घंटे ago