विश्व पुस्तक मेला आज से दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। इस वर्ष मेले का विषय है- ‘हम भारत के लोग’। यह भारत गणराज्य के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव को विशेष रूप से दर्शाएगा। नौ दिन के इस मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी।
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के निदेशक युवराज मलिक ने बताया कि पुस्तक मेले में रूसी साहित्य आकर्षण का केंद्र होगा। इसमें फ्रांस, अर्जेंटीना, स्पेन, कोलम्बिया, अबूधाबी और कतर सहित लगभग 50 देश शामिल होंगे।
विशेष रूप से रसिया हमारे गेस्ट कंट्री है, जिनका एक बहुत बड़ा डेलिगेशन इसमें हिस्सा ले रहा है। लगभग छह सौ से ज्यादा साहित्यिक कार्यक्रम एक हजार से ज्यादा लेखक आपको वहां रूबरू होने का मौका मिलेगा और बच्चों के लिए हमने पवेलियन तैयार किया है। जहां अलग-अलग चिल्ड्रेन एक्टिविटीज और कंपटीशन को हमने आयोजित किया है और हर शाम एक कल्चरल इवनिंग भी रखी गई है जिसे एम्फी थियेटर में आयोजित किया जाएगा।
आज एक नवंबर से देश में वित्तीय, टैक्स और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव…
अमरीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की कल अमरीका के अटलांटा में बैठक…
दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आज से शीतकालीन कार्ययोजना लागू हो…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं…
केंद्र सरकार ने 31 अक्टूबर 2026 को राज्य सरकारों को 1,09,019 करोड़ रुपये की अतिरिक्त…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की…