भारत

विश्व पर्यावरण दिवस आज मनाया जा रहा है

विश्व पर्यावरण दिवस आज मनाया जा रहा है। पृथ्वी पर सभी जीवों के जीवन की उपयोगिता बनाए रखने और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अंतर्गत, यह दिवस मनाया जाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य प्रकृति और पृथ्वी की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना और सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह राष्ट्रीय राजधानी में मैदानगढ़ी स्थित नमो ऑक्सीजन पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री अपने अपने राज्यों में विश्व पर्यावरण दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। यह दिवस पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, लोगों को कार्यवाही के लिए प्रेरित करने और सतत विकास को बढ़ावा देने का अवसर है।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई केंद्रीय मंत्रियों ने विश्‍व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत की सभ्यता ने अपने नागरिकों को प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर रहना सिखाया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे। सुबह लगभग…

6 घंटे ago

CCI ने ओपल बिडको पीटीई लिमिटेड द्वारा एसटीटी जीडीसी पीटीई लिमिटेड में शत-प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ओपल बिडको प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एसटीटी जीडीसी प्राइवेट लिमिटेड में…

6 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रि‍मंडल ने मोबाइल फोन विनिर्माण योजना (MPMS) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 62,500 करोड़ रुपये के बजटीय परिव्यय…

8 घंटे ago

मंत्रिमंडल ने सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी दी – सरकार ने देश में सेमीकंडक्टर उद्योगों को दीर्घकालिक नीतिगत समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण…

8 घंटे ago

कैबिनेट ने ओडिशा और झारखंड के चार जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 145 किलोमीटर की वृद्धि होगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज रेल मंत्रालय…

8 घंटे ago