अंतर्राष्ट्रीय

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा, भविष्य में किसी भी समझौते के अंतर्गत ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमरीका और ईरान के बीच वार्ता जारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी समझौते में स्‍थायी रूप से ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जाना चाहिए। व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने कहा कि परमाणु अप्रसार उनकी सरकार के दृष्टिकोण का मुख्य उद्देश्य बना हुआ है।

राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा कि भविष्य में किसी भी समझौते के अंतर्गत ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्‍होंने वर्ष 2015 के परमाणु समझौते की आलोचना करते हुए इसे ईरान के परमाणु हथियार हासिल करने का मार्ग बताया और यह दावा किया कि कोई भी नया समझौता मौलिक रूप से अलग होगा।

ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए अमरीकी हमलों का बचाव करते हुए उन्‍होंने कहा कि ये ठिकाने “पूरी तरह नष्ट” कर दिए गए थे और उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर अमरीकी सैनिकों को निशाना बनाया गया तो तुरंत जवाबी कार्रवाई की जाएगी। अमरीका के राष्‍ट्रपति की ये टिप्पणियां ईरान के परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर दीर्घकालिक समझौते तक पहुंचने के लिए जारी राजनयिक प्रयासों के बीच आईं।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

1 घंटा ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…

2 घंटे ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

14 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

14 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

15 घंटे ago