प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर कहा कि उनकी सरकार इस रोग से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे इस आनुवंशिक रक्त विकार के बारे में जागरूकता पैदा करने जैसे अन्य पहलुओं पर भी कार्य कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “विश्व सिकल सेल दिवस पर, हम इस बीमारी से निपटने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। पिछले वर्ष, हमने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरूआत की थी। हम जागरूकता पैदा करने, सार्वभौमिक जांच, प्रारंभिक पहचान और उचित देखभाल जैसे पहलुओं पर भी कार्य कर रहे हैं। हम इस क्षेत्र में प्रौद्योगिकी की क्षमता का भी लाभ उठा रहे हैं।”
उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने आज हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 262वें सेना चिकित्सा कोर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य के हिस्से…
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो – सीबीआई को अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक ठेकों…
भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री…
ईरान ने चेतावनी दी है कि उसके नागरिक ठिकानों पर अगर और हमले हुए तो…
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने कुल मिलाकर 18.4 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापार मूल्य (जीएमवी)…