अंतर्राष्ट्रीय

यमन के हौसी विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब के एफ-15 जेट को मार गिराया

यमन के हौसी विद्रोहियों ने आज दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के एफ-15 जेट को मार गिराया है। हौसी का ये भी कहना है कि पिछले कुछ दिनों में सऊदी अरब ने उनके विभिन्न जिलों पर 450 से ज्यादा हमले किए हैं।

हौसी सेना के प्रवक्ता याह्या सरी ने बताया कि यमन के मारिब प्रांत के ऊपर सऊदी अरब के एफ-15 फाइटर जेट को मार गिराया गया है। उनके अनुसार ‘स्थानीय स्तर पर बनी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल’ से सऊदी लड़ाकू विमान को निशाना बनाया गया। हालांकि सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन की ओर से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने कहा कि इन हमलों में आम नागरिक हताहत हुए हैं। इससे पहले आज सुबह इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र स्थल मक्का में सऊदी अरब के सिविल डिफेंस ने संभावित हवाई हमले की चेतावनी जारी की है। हौसियों ने मक्का को निशाना बनाने से इनकार किया है।

Editor

Recent Posts

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

11 घंटे ago

डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले उन्नत पैराशूट का पहला लाइव जंप परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन – डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले ड्रॉप ज़ोन में से…

11 घंटे ago

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की निंदा की

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की…

11 घंटे ago

वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा

बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में योगदान और खगोलीय स्रोतों…

11 घंटे ago

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सरकार के मुखिया के रूप में…

12 घंटे ago