भारत

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में नौसैनिक टकराव के लिए पाकिस्तान के नौसैनिक इकाइयों के अस्वीकार्य आचरण पर पाकिस्तान के समक्ष कड़ा विरोध व्‍यक्‍त किया

विदेश मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी राजनयिक को तलब कर समुद्र में पाकिस्तानी नौसैनिक इकाइयों के अस्वीकार्य आचरण पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। मंत्रालय ने कहा कि इससे भारतीय नौसेना की एक पाकिस्‍तानी नौसैनिक इकाई से टक्कर हुई। घटना अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में हुई और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। मंत्रालय ने कहा कि यह अप्रैल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैन्य टुकड़ियों की आवाजाही की अग्रिम सूचना संबंधी समझौते का सीधा उल्लंघन है। मंत्रालय ने पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक से संबंधित पाकिस्तानी अधिकारियों को यह बताने को कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी सैन्य इकाइयों को उचित सावधानी बरतनी चाहिए और दोनों पक्षों के बीच संबंधित समझौतों के प्रावधानों का सम्मान करना चाहिए। मंत्रालय ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय प्रभारी राजनयिक को भी पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के समक्ष विरोध दर्ज कराने का निर्देश दिया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष युवराज एलोइस ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और लिकटेंस्टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष युवराज एलोइस ने आज नई दिल्ली में…

4 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए नीदरलैंड में उच्चस्तरीय बैठकें कीं

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड की अपनी यात्रा जारी रखते हुए…

4 घंटे ago

इस्राएल में संसदीय चुनाव के लिए मतदान आज

इस्राएल में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव में हमास के…

8 घंटे ago

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आज वेलिंगटन में

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट मैच आज वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में…

9 घंटे ago

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, SIR के तहत फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया

निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर को कानूनी रूप से अधिकृत बताते…

9 घंटे ago