insamachar

आज की ताजा खबर

Yemen internationally recognized government has launched a major military offensive against Houthi rebels.
अंतर्राष्ट्रीय

यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया

यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया है। सरकारी बलों ने लाल सागर के तट पर प्रमुख रणनीतिक ठिकानों को अपने नियंत्रण में लेने का दावा किया है।

राष्ट्रपति परिषद के अध्यक्ष राशद अल-अलीमी ने इस अभियान को औपचारिक रूप से ऑपरेशन डॉन ऑफ यमन नाम दिया है। इसका उद्देश्य हूती नियंत्रण वाले इलाकों को वापस लेना, सरकारी संस्थाओं को बहाल करना और राजधानी सना पर फिर से नियंत्रण हासिल करना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *