भारत

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, बीजेपी के छह नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली

उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया। बीजेपी के छह नेताओं ने मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा दो राज्‍य मंत्रियों का दर्जा बढ़ाकर स्‍वतंत्र प्रभार का कार्य दे दिया गया। राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल ने लखनऊ के जन भवन में आयोजित कार्यक्रम में इन मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी और बीजेपी नेता मनोज पाण्‍डेय को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राज्‍य मंत्री अजीत पाल सिंह और सोमेंद्र तोमर को स्‍वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाया गया है। इस बीच, कृष्‍णा पासवान, सुरेन्‍द्र दिलेर, हंसराज विश्‍वकर्मा और कैलाश राजपूत को राज्‍यमंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इस विस्‍तार के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा के 403 सदस्‍यों में से मंत्रि-परिषद की संख्‍या 60 हो गई है जो कि स्‍वीकृत मंत्रियों की अधिकतम संख्‍या है।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

12 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

12 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

12 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

17 घंटे ago