वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने आज तादेपल्ली के पार्टी कार्यालय में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 2019 के चुनाव घोषणा पत्र में जो वायदे किए थे उनमें से 99 प्रतिशत पूरे हो गए हैं। जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि महिलाओं की सहायता राशि मौजूदा 75 हजार से बढाकर डेढ लाख कर दी जाएगी। बुजुर्गो की पेंशन राशि में भी दो चरणों में तीन हजार से बढाकर साढे तीन हजार रूपए की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे 17 मेडिकल कॉलेज, 10 मछली पालन बंदरगाह, एक्वॉ विश्वविद्यालय, कानून विश्वविद्यालय, जन-जातीय विश्वविद्यालय और भोगपुरम् हवाई अड्डे सहित पोलावरम् परियोजना पूरी करेंगे।
जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…
यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और किफायती आवास की कमी के…
उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…