भारतीय खिलाड़ियों ने थॉमस और उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के शुरुआती दिन शनिवार को यहां अच्छा प्रदर्शन किया और अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों पर 4-1 से जीत दर्ज की। अश्मिता चालिहा ने अपने से ऊंची रैंकिंग की खिलाड़ी मिशेल लि को हराकर उलटफेर किया जिससे भारतीय महिला टीम ने उबेर कप टूर्नामेंट में कनाडा पर 4-1 से जीत से सकारात्मक शुरुआत की। रैंकिंग में 53वें स्थान पर काबिज चालिहा ने मानसिक मजबूती और जज्बे का शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया की 25वें नंबर की खिलाड़ी लि को शुरुआती एकल मुकाबले में 42 मिनट में 26-24 24-22 से मात दी।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज षष्ठपीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 श्री…
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज शाम 5 बजे मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर…
भारतीय रेलवे ने 27 नवंबर 2026 को सिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना में एक बड़ी…
महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र…
जूट आयुक्त, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने 27 नवंबर 2026 को एक आदेश जारी किया…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…