insamachar

आज की ताजा खबर

Rafael Mariano Grossi, Director General of the International Atomic Energy Agency
अंतर्राष्ट्रीय

अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानों ग्रोसी ने तमिलनाडु के कलपक्‍कम में भारत की परमाणु उपलब्धि की सराहना की

अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी- आई.ए.ई.ए. के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी ने तमिलनाडु के कल्पक्कम में प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर के क्रिटिकल अवस्‍था हासिल करने की उपलब्धि पर भारत की सराहना की है। यह ऐतिहासिक कदम देश के स्वदेशी परमाणु कार्यक्रम और लंबे समय तक ऊर्जा की स्थिरता हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति है।

सोशल मीडिया पोस्ट में, राफेल मारियानो ग्रोसी ने इस उपलब्धि को भारत की प्रभावशाली प्रगति बताया। यह ईंधन की स्थिरता और परमाणु ऊर्जा के भविष्य की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि आई.ए.ई.ए. भारत के परमाणु कार्यक्रम के सुरक्षित और संरक्षित विकास में सहयोग जारी रखेगी। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई भी दी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *