आस्था और मानवता के सबसे बड़े संगम महाकुंभ की शुरुआत कल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होगी। इस भव्य आयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महाकुंभ में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज शाम कलाग्राम का उद्घाटन करेंगे।
कला ग्राम, कला संस्कृति और विरासत का अनूठा संगम है इसे प्रयागराज के नाग वासिकी क्षेत्र में 10 एकड़ भूमि में तैयार किया गया है। कला ग्राम संस्कृति, शिल्प कला और विभिन्न व्यंजनों के माध्यम से भारत की समृद्धि विरासत को प्रदर्शित करेगा। इसमें अनुभूति मंडपम और अविरल शाश्वत कुंभ प्रवर्तनी जोन भी है। अगले 45 दिनों में कला ग्राम में 14,000 से ज्यादा कलाकार अपने-अपने कला को प्रदर्शित करेंगे। वहीं, आगंतुक फूड जोन में भारत के सात्विक जायके देशभर के प्रमाणिक व्यंजनों और प्रयागराज के स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…