भारत

बिहार के मुख्‍य चुनाव अधिकारी ने कल पटना के राजभवन में राज्‍यपाल आरिफ मोहम्‍मद खान को नवनिर्वाचित 243 विधायकों की सूची सौंपी

बिहार के मुख्‍य चुनाव अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने कल पटना के राजभवन में राज्‍यपाल आरिफ मोहम्‍मद खान को नवनिर्वाचित 243 विधायकों की सूची सौंपी।

इस सूची में एनडीए के 202, महागठबंधन के 34, एआईएमआईएम, इंडियन इन्‍क्‍लूसिव पार्टी और बहुजन समाज पार्टी सहित सभी नवनिर्वाचित विधायकों के नाम शामिल हैं। इस बीच निर्वाचन आयोग ने चुनाव और उपचुनाव के बाद बिहार, छह राज्‍यों और एक केंद्र शासित प्रदेश से आदर्श आचार संहिता हटा ली है।

आयोग ने इस संबंध में केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव और संबंधित राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों को पत्र लिखा है। बिहार विधानसभा चुनाव, छह राज्‍यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के आठ निर्वाचन क्षेत्रों के उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू की गई थी।

Editor

Recent Posts

इंडियन ऑयल ने कहा, उसने रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखी है और वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित कर रही है

पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…

4 घंटे ago

सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 132.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…

6 घंटे ago

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

7 घंटे ago