भारत

बिहार में जेडीयू विधायक दल आज पटना में अपने नेता का चुनाव करेगा

बिहार में नई सरकार के गठन पर एनडीए गठबंधन के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पटना और नई दिल्‍ली में एनडीए गठबंधन के सदस्‍यों के बीच विचार-विमर्श और बैठकों का दौर जारी है। कैबिनेट के गठन और मंत्रिपरिषद् में विभिन्‍न पार्टियों के प्रतिनिधित्‍व सहित कई मुद्दों पर चर्चा जारी है। विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 89 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जबकि चिराग पासवान के नेतृत्‍व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 19 सीटें जीती हैं, वहीं हिन्‍दुस्‍तानी अवाम मोर्चा ने पांच और राष्‍ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीटें हासिल की हैं।

जनता दल यूनाइटेड विधायक दल आज पटना में अपना नेता चुनने के लिए बैठक करेगा। जनता दल यूनाइटेड के नवनिर्वाचित 85 विधानसभा सदस्‍यों के सर्वसम्‍मति से नीतीश कुमार को पार्टी का नेता चुनने की उम्‍मीद है। भारतीय जनता पार्टी भी आज अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करेगी। इसके बाद एनडीए की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

एनडीए के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद ही नई सरकार के गठन का दावा पेश किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मौजूदा सरकार के मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक होगी। बैठक में मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश की जाएगी ताकि नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो सके। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज भवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

इधर, नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां भी शुरू हो गई है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को होने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली…

3 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा- ईरान युद्ध ने मध्यावधि चुनाव को प्रभावित किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में आठ महीने से जारी…

3 घंटे ago

सरकार ने निम्‍न गुणवत्‍ता वाली दवाओं का निर्माण लाइसेंस तत्काल निलंबित करने का प्रस्ताव रखा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने…

3 घंटे ago

CCI ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ…

4 घंटे ago

CCI ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट…

4 घंटे ago

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण आयोजित हुआ

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया…

4 घंटे ago