भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज झारखंड के रांची में ICAR-राष्ट्रीय उच्चतर कृषि संस्थान के शताब्दी समारोह में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज को झारखंड के रांची में आईसीएआर-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान (एनआईएसए) के शताब्दी समारोह में भाग लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि खेती को लाभप्रद बनाने के अलावा, 21वीं सदी में कृषि के समक्ष तीन अन्य बड़ी चुनौतियां हैं। इनमें खाद्य एवं पोषण सुरक्षा बनाए रखना, संसाधनों का सतत उपयोग और जलवायु परिवर्तन से निपटना शामिल है। उन्होंने कहा कि द्वितीयक कृषि से जुड़ी गतिविधियां इन चुनौतियों से निपटने में सहायक हो सकती हैं। द्वितीयक कृषि में प्राथमिक कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन के साथ-साथ मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन, कृषि पर्यटन आदि जैसी कृषि से जुड़ी अन्य गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि द्वितीयक कृषि गतिविधियों के माध्यम से कृषि अपशिष्ट का समुचित उपयोग किया जा सकता है। उन्हें प्रसंस्कृत करके उपयोगी और मूल्यवान चीजें बनाई जा सकती हैं। इस तरह पर्यावरण की रक्षा होगी और किसानों की आय भी बढ़ेगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में लाख का उत्पादन मुख्य रूप से जनजातीय समुदाय द्वारा किया जाता है। यह उनकी आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान ने लाख, प्राकृतिक रेजिन और गोंद के अनुसंधान और विकास के साथ-साथ वाणिज्यिक विकास के लिए कई कदम उठाए हैं। इसमें एक छोटी लाख प्रसंस्करण इकाई और एक एकीकृत लाख प्रसंस्करण इकाई का विकास; लाख आधारित प्राकृतिक पेंट, वार्निश और कॉस्मेटिक उत्पादों का विकास; फलों, सब्जियों और मसालों की शेल्फ-लाइफ बढ़ाने के लिए लाख आधारित कोटिंग का विकास शामिल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये सभी कदम जनजातीय भाई-बहनों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि आज का युग विघटनकारी प्रौद्योगिकियों का युग है। हमें इन प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने के साथ हमें इनके दुष्प्रभावों से भी बचना होगा। वे यह जानकार प्रसन्न हुईं कि एनआइएसए में ऑटोमेशन और प्लांट इंजीनियरिंग डिवीजन की स्थापना की गई है, जो रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-सक्षम उपकरणों के विकास पर ध्यान केंद्रित करता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि एनआईएसए ने लाख की खेती में अच्छा काम किया है। लेकिन, अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें हम और आगे बढ़ सकते हैं। जैसे, फार्मास्यूटिकल्स और कॉस्मेटिक्स उद्योगों में उच्च गुणवत्ता वाली लाख की मांग है। अगर भारतीय लाख की गुणवत्ता, आपूर्ति श्रृंखला और विपणन में सुधार किया जाए, तो हमारे किसान देश-विदेश में इसकी आपूर्ति कर सकेंगे और उन्हें बेहतर मूल्य मिलेगा।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने थिम्फू में भूटान के विदेश मंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज थिम्फू में भूटान के विदेश मंत्री ल्योन्‍पो डी.…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने दिग्गज अभिनेता अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से…

6 घंटे ago

कोयला मंत्रालय कल नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 16वें दौर का शुभारंभ करेगा

कोयला मंत्रालय 17 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 16वें…

6 घंटे ago

सरकार ने 18 सदस्यों के साथ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का पुनर्गठन किया

भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीन साल की अवधि के लिए या अगले आदेश…

6 घंटे ago

सरकार ने 3 लाख रुपये तक के निर्यात माल के लिए आरसीएमसी की आवश्यकता में छूट दी

सरकार ने 3 लाख रुपये तक के छोटे निर्यात माल के लिए पंजीकरण-सह-सदस्यता प्रमाणपत्र (आरसीएमसी)…

6 घंटे ago

डीआरआई ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे बड़ी बरामदगी में से एक में विशाल मेथामफेटामाइन तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए, राजस्व खुफिया निदेशालय…

6 घंटे ago