भारत

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 49.2% मतदान दर्ज हुआ

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 49.2% मतदान दर्ज किया गया। बिहार में 45.21%, हरियाणा में 46.26%, जम्मू और कश्मीर में 44.41%, झारखंड में 54.34%, दिल्ली में 44.58%, ओडिशा में 48.44%, उत्तर प्रदेश में 43.95%, पश्चिम बंगाल में 70.19% मतदान दर्ज किया गया।

इस चरण में 58 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटें, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्‍ली की सभी सात सीटें, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 सीटें, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्मू कश्‍मीर की एक सीट के लिए मतदान हो रहा है।

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता धर्मेन्‍द्र प्रधान, मेनका गांधी, मनोहर लाल, संबित पात्रा, बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी तथा कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, राज बब्बर और कन्हैया कुमार सहित प्रमुख नेताओं के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला होगा। समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव और पी डी पी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के भी राजनीतिक भाग्‍य का फैसला आज ईवीएम में बंद हो जायेगा।

इस चरण में 1 लाख 14 हजार मतदान केन्द्रों पर 11 करोड़ 13 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन आयोग ने दिल्‍ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरी क्षेत्रों के मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का विशेष आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने का अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि प्रत्येक मत का महत्व है और लोगों के चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने से लोकतंत्र मजबूत होता है। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

10 घंटे ago

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…

10 घंटे ago

एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के अनंतिम उत्तर जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…

10 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राज्य के 15 जिलों के लिए 5755 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

10 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…

10 घंटे ago

वाराणसी हवाई अड्डे पर लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चली

16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…

10 घंटे ago