नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का राष्ट्रपति भवन में स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने मार्च 2026 के चुनावों में उनकी सरकार को मिले निर्णायक जनादेश के लिए उन्हें बधाई दी और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने संबंधी उनके प्रयासों में सफलता की कामना की।
राष्ट्रपति ने भोटेकोशी क्षेत्र में बाढ़ के कारण हुई जनहानि पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह, भारत इस मुश्किल समय में नेपाल के साथ खड़ा रहा और त्वरित मानवीय सहायता और तकनीकी सहयोग पहुंचाई, और भारत आगे भी संकट से मुक्ति और पुनर्निर्माण प्रयासों में निकट सहयोगी के रूप में मदद करता रहेगा।
राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि जलवायु परिवर्तन दोनों देशों के लिए साझी चुनौती है, इसलिए, यह जरूरी हो गया है कि हम पूर्व चेतावनी प्रणालियों और आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए मिलकर काम करें।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-नेपाल के विशिष्ट और बहुआयामी संबंध हमारी साझी सभ्यतागत विरासत और दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे संबंधों पर आधारित हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि इस यात्रा के दौरान घोषित ज्वाइंट विजन दस्तावेज दोनों देशों के लोगों, विशेषकर युवाओं की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह ज्वाइंट विजन दस्तावेज दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश, अवसंरचना, विकास साझेदारी, कनेक्टिविटी, सांस्कृतिक संबंध और लोगों के बीच आदान-प्रदान के साथ-साथ स्टार्टअप, डिजिटल सेवाओं, अंतरिक्ष और नवाचार जैसे नवीन और उभरते क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूती प्रदान करेगा।
गृह मंत्रालय ने लोगों को व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह…
देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण प्रणाली को बदलते हुए, मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) तकनीक के…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारत के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज नई दिल्ली से वीडियो…
भारत और नेपाल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर…
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय…