भारत

भारत और नेपाल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और नेपाल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इनमें स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा, उपग्रह संचार नेटवर्क की स्थापना, क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम, सतत शहरी विकास, शिक्षा और अनुसंधान तथा पशुधन एवं मत्स्य विकास क्षेत्र शामिल हैं। इन समझौतों पर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्‍द्र शाह के बीच हुई वार्ता के बाद हस्ताक्षर किए गए।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को और गति प्रदान करने के लिए क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। मुख्य रूप से व्यापार, निवेश, अवसंरचना, विकास साझेदारी, संपर्क, सीमा प्रबंधन, शिक्षा, संस्कृति और जन-समुदायों के आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों के बारे में बातचीत की गई। साथ ही, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता, आपदा प्रबंधन, खेल, स्टार्टअप, डिजिटल सेवाएं, अंतरिक्ष और नवाचार के क्षेत्र में नए रास्ते तलाशने पर भी विचार किया गया। दोनों नेताओं ने “विकसित भारत और समन्वित नेपाल के लिए संयुक्त दृष्टिकोण” को अपनाया। इससे दोनों देशों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने वाला खाका तैयार होता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-नेपाल सम्‍बंध साझा इतिहास, आस्था, संस्कृति और गहरे जन-समुदायों के सम्‍बंधों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह सम्‍बंध केवल पड़ोसी देशों का नहीं, बल्कि आत्मीयता और अटूट विश्वास का है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे की प्रगति में भागीदार हैं और कठिन समय में एक-दूसरे के लिए सहारा हैं। उन्होंने इस वर्ष अगस्त में नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास को नई शक्ति प्रदान करने के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के विकास सहयोग पैकेज की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कई वर्षों से नेपाल को पेट्रोलियम उत्पादों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की विश्वसनीय आपूर्ति करता आ रहा है। उन्होंने बल दिया कि ‘पड़ोसी पहले’ नीति की भावना के अनुरूप, इस वर्ष तेल आपूर्ति से संबंधित गंभीर चुनौतियों के बावजूद, भारत ने नेपाल को ईंधन, उर्वरक और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जारी रखी।

अपने बयान में नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच विश्वसनीय साझेदारी है और यह विश्वास हिमालय जितना ऊंचा है। उन्होंने कहा कि संकट के समय भारत ने सबसे पहले सहायता प्रदान की। उन्‍होंने दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।

वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने रेलवे प्रौद्योगिकी और गतिशक्ति पोर्टल पर एक प्रस्तुति का अवलोकन भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री बालेन्‍द्र शाह ने भारत और नेपाल के धारचूला को जोड़ने वाले मोटर योग्य सड़क पुल का उद्घाटन किया और मोतिहारी-अमलेखगंज पाइपलाइन (चरण-II) राष्ट्र को समर्पित की। नेपाल के बनबासा में एकीकृत चेक पोस्ट, झापा में ग्रीनफील्ड ऑयल स्टोरेज टर्मिनल और नेपाल के कोशो प्रांत में 669 मेगावाट की लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना की आधारशिला भी रखी। प्रधानमंत्री मोदी और उनके नेपाली समकक्ष ने अयोध्या और जनकपुर के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस रेलगाड़ी को संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया।

Editor

Recent Posts

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारत के…

22 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री ने अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच नई साप्ताहिक रेल सेवा को रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज नई दिल्ली से वीडियो…

24 मिनट ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की 92वीं बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय…

28 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कल नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन…

8 घंटे ago

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में अगले पांच दिन मूसलाधार वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और काराईक्‍काल में अगले पांच दिन के दौरान भारी बारिश…

8 घंटे ago

तुर्किये में संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त

तुर्किये में संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई है। सम्मेलन…

8 घंटे ago