उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव अभियान जारी है। 22 लोगों को निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुई दुखद घटना में लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने में सक्रिय रूप से लगा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने नाव दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की, वहीं, घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, “जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं…”
निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के बाद…
भारतीय नौसेना ने आज मुंबई के नौसेना गोदी में निस्तार श्रेणी के दूसरे डाइविंग सपोर्ट…
सरकार ने देश में चिप विनिर्माण तंत्र को बढ़ावा देने के लिए एक लाख 27…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज लक्षद्वीप के अगाटी में आयोजित मत्स्य पालन आउटरिच कार्यक्रम में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान ने आज किर्गिज़ गणराज्य के बिश्केक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन-एससीओ से इतर ईरान…