Defence News

रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (DSSC) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) में 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया। उन्होंने 44 विदेशी प्रतिभागियों सहित छात्र अधिकारियों से बातचीत की और प्रतिष्ठित स्टाफ कोर्स के सफल समापन पर उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उनके समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की।

रक्षा सचिव ने अपने-अपने देशों और भारत के बीच सहयोग को मजबूत करने और संबंधों को बढ़ावा देने में अधिकारियों के योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने रक्षा बलों के भावी वरिष्ठ नेतृत्व को आकार देने में डीएसएससी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण की प्रशंसा करते हुए भारतीय रक्षा बलों के अधिकारियों के बीच तालमेल और संयुक्तता को बढ़ावा देने वाली पहलों की विशेष सराहना की। दीक्षांत समारोह में कई मित्र देशों के रक्षा अटैची उपस्थित थे। (रक्षा अटैची विदेशी दूतावास में अपने देश की सेना का कूटनीतिक प्रतिनिधि ऑफिसर होता है।)

1948 में स्थापित डीएसएससी एक प्रमुख त्रि-सेवा प्रशिक्षण संस्थान है जो भारतीय रक्षा बलों के साथ-साथ मित्र देशों के चयनित मध्य-स्तरीय अधिकारियों को पेशेवर शिक्षा प्रदान करता है। संस्थान का उद्देश्य उन्हें उच्च जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना है। वर्षों से, डीएसएससी में 2,000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय अधिकारियों और 19,500 भारतीय अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिनमें से कई विश्व भर की सरकारों और सेनाओं में महत्वपूर्ण नेतृत्व पदों पर आसीन हुए हैं।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने लोगों को व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह दी

गृह मंत्रालय ने लोगों को व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह…

16 घंटे ago

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

16 घंटे ago

NHAI की बैरियर-रहित MLFF शुल्क प्रणाली ने चालू टोल प्लाज़ाओं पर कुल टोल राजस्व में 19.84 प्रतिशत की वृद्धि की

देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण प्रणाली को बदलते हुए, मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) तकनीक के…

17 घंटे ago

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारत के…

18 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री ने अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच नई साप्ताहिक रेल सेवा को रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज नई दिल्ली से वीडियो…

18 घंटे ago

भारत और नेपाल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और नेपाल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर…

18 घंटे ago