insamachar

आज की ताजा खबर

Russian ballistic missile attack
अंतर्राष्ट्रीय

युक्रेन की राजधानी कीव में रूस के बैलिस्टिक मिसाइल हमले में 10 लोगों की मौत और 46 से ज़्यादा लोग घायल

यूक्रेन की राजधानी कीव पर आज सुबह रूस के बैलिस्टिक मिसाइल हमले में 10 लोग मारे गए और 46 घायल हुए हैं। यह हमला तुर्किए में होने वाले महत्वपूर्ण नाटो शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले हुआ है, जिसमें अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शामिल होने की उम्मीद है।

यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया। पोदिल्स्की जिले में एक आवासीय भवन ढह गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद्यमीर ज़ेलेंस्की ने कल चेतावनी दी थी कि खुफिया जानकारी से संकेत मिले हैं कि रूस बड़े हमले की तैयारी कर रहा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *