भारत

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में आतंकवादी हमले में 10 तीर्थयात्रियों की मौत और 33 घायल

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तेरयाथ गांव के नजदीक कल शाम आतंकवादी हमले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दस लोगों की मृत्‍यु हो गई और अन्‍य 33 लोग घायल हो गए। रियासी जिले की वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने बताया कि घायलों को तत्‍काल अस्‍पताल भेजा गया है-

इनिशियली जो हमें रिपोर्ट्स आई वो यही है कि मिलिटेंट्स घात लगाये बैठे थे और उन्‍होंने उस बस के ऊपर फायर किया, जो कि शिवखोड़ी से निकली थी और टूवर्ड्स कटरा जा रही थी। उसकी वजह से जो ड्राइवर है उसका बैलेंस जो है बिगड़ा और बस खाई में चली गई। रैस्‍क्‍यू ऑपरेशन कंप्लीट किया जा चुका है।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्‍होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुआ आतंकवादी हमला मानवता के प्रति अपराध है और इसकी कडे शब्‍दों में निंदा होनी चाहिए। राष्‍ट्रपति ने घायलों के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की है और कहा है कि देश पीडित परिवारों के साथ मजबूती से खडा है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी हालात की जानकारी ली है और जम्‍मू-कश्‍मीर के उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा को हालात पर लगातार नजर रखने के लिए कहा है तथा घायल यात्रियों को आवश्‍यक चिकित्‍सीय सहायता सुनिश्चित करने को कहा।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इस हमले कि निन्‍दा की है। उन्‍होंने उपराज्‍यपाल और जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलिस महानिदेशक से बात कर घटना की जानकारी ली। अमित शाह ने कहा कि इस हमले में शामिल लोगों को बख्‍शा नहीं जायेगा।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हमले की कडी निन्‍दा की है और घायलों के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की।

Editor

Recent Posts

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

2 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

2 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

19 घंटे ago