भारत

1000 नयी सामान्य बोगियां नवंबर के अंत तक 370 ट्रेन में जोड़ी जाएंगी: रेलवे बोर्ड

रेलवे बोर्ड प्रतिदिन एक लाख से अधिक यात्रियों को यात्रा की सुविधा देने के लिए नवंबर के अंत तक 370 ट्रेन में 1000 नयी सामान्य बोगियां (जनरल कोच) जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कर लेगा।

बोर्ड ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कई ट्रेन में 583 सामान्य बोगियां पहले ही लगाई जा चुकी हैं। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘शेष बोगियों को जोड़ने की प्रक्रिया देशभर के सभी रेल जोनों और मंडलों में चल रही है। यह इस महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने अगले साल 2025 में होली पर त्योहारी भीड़ से निपटने के लिए योजना बनाने के साथ तैयारी शुरू कर दी है।’’

रेलवे बोर्ड के अनुसार, उसने अगले दो वर्षों में 10,000 गैर-एसी बोगियां जोड़ने की योजना बनाई है जिसके बाद आठ लाख से अधिक अतिरिक्त यात्री प्रतिदिन यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ये सभी 10,000 बोगियां एलएचबी श्रेणी की हैं जो उन्नत सुरक्षा सुविधाएं और यात्री सुविधाएं सुनिश्चित करती हैं।’’

Editor

Recent Posts

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

4 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

24 मिनट ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

2 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के ऊंचे खंड पर बने वन्यजीव गलियारे की समीक्षा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री…

2 घंटे ago

अमरीका द्वारा ईरान के बंदरगाह की नाकेबंदी की घोषणा के बाद तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर के पार

ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की अमरीका की घोषणा के बाद वैश्विक…

3 घंटे ago