अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुयाना की राजकीय यात्रा पर जार्जटाउन पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुयाना की राजकीय यात्रा पर जॉर्जटाउन पहुंचे। प्रधानमंत्री 20 से 21 नवंबर 2024 तक गुयाना की यात्रा पर रहेंगे। यह 56 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की पहली यात्रा है। एक विशेष सद्भावना के रूप में, हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और गुयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मार्क एंथनी फिलिप्स ने गर्मजोशी से उनकी अगवानी की और फिर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह में गुयाना सरकार के एक दर्जन से अधिक कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित थे।

होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत गुयाना के राष्ट्रपति अली के साथ-साथ बारबाडोस के प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली और ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री डिकॉन मिशेल ने किया। इसके अलावा, गुयाना के कई कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय और भारत-गुयाना प्रवासी समुदाय की ओर से जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे से लेकर होटल में स्वागत के दौरान गुयाना सरकार का पूरा मंत्रिमंडल मौजूद था। भारत-गुयाना की घनिष्ठ मित्रता के प्रमाण के रूप में जॉर्जटाउन के मेयर ने प्रधानमंत्री मोदी को “जॉर्जटाउन शहर की चाबी” सौंपी।

Editor

Recent Posts

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को किया खारिज

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने ईरान के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है,…

43 मिनट ago

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने CSIR-NIScPR द्वारा प्रकाशित पांच भारतीय भाषाओं में लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाओं का शुभारंभ किया

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के 85वें स्थापना दिवस के अवसर पर, विज्ञान एवं…

47 मिनट ago

भारत ने खाड़ी, लाल सागर और काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर बार-बार होने वाले हमलों पर चिंता व्‍यक्‍त की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ‘जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर मित्र समूह‘ की…

7 घंटे ago

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों में मूसलाधार वर्षा का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया

उत्तराखंड में आज और कल कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग…

7 घंटे ago

छत्‍तीसगढ़ में पिछले दो दिन से लगातार वर्षा के कारण राज्‍य के सभी स्‍कूल आज बंद

छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के कारण राज्य के सभी…

7 घंटे ago