10वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन आज नई दिल्ली में शुरू हुआ। दो दिन के सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला कर रहे हैं। ओम बिडला इस संगठन के अध्यक्ष भी हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी, सभापति, अध्यक्ष और उपसभापति सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का विषय “सतत और समावेशी विकास प्राप्त करने में विधायी निकायों की भूमिका” है।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने बदलते परिदृश्य के मद्देनजर लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए देश के विधायी निकायों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकियां और संचार माध्यम लोगों के जीवन का हिस्सा बन गए हैं।
यह संगठन वर्ष 2004 में बनाया गया था। वर्तमान में, इसकी 31 सदस्य शाखाएँ हैं। इनमें भारत की संसद और 30 राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश के विधानमंडल शामिल हैं। भारत में यह सम्मेलन दूसरी बार आयोजित हो रहा है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए फास्टैग वार्षिक पास की लागू…
भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की है। इन हमलों में…
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज़…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने तेहरान द्वारा होर्मुज़ जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने के लिए…
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर हुई…
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने महाराष्ट्र के अपने दो दिवसीय दौरे…