भारत

जम्मू संभाग के रामबन और रियासी जिलों में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई

जम्मू और कश्मीर में, पिछले 12 घंटों के दौरान जम्मू संभाग के रामबन और रियासी जिलों में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार पाँचवें दिन भी वाहनों के आवागमन के लिए बंद है।

आज तड़के रियासी ज़िले के बद्दर गाँव में भारी बरखा के कारण हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। रामबन ज़िले की द्रुपदा गाँव में आज बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य लापता है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज लगातार पाँचवें दिन भी बंद है। सड़क बहाली कार्य की निगरानी उच्चतम स्तर पर की जा रही है, जिसमें उपराज्यपाल भी शामिल हैं।

इस बीच, जम्मू ज़िले के अधिकांश शहरी इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, लेकिन जम्मू, सांबा, कठुआ, डोडा, रामबन, रियासी और उधमपुर के कई ग्रामीण इलाकों में अभी भी बिजली नहीं है। हालांकि, श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा लगातार पाँचवें दिन स्थगित रही।

मौसम विभाग के अनुसार आज से आज से 2 सितंबर तक क्षेत्र में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि जम्मू संभाग के कुछ जिलों में मध्यम से भारी वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

इस बीच, रेलवे ने आज जम्मू तवी से दो विशेष रेलगाडि़यों की घोषणा की है। ये रेलगाड़ियाँ दोपहर तीन बजे महू के लिए और शाम पांच बजे छपरा के लिए चलाई जाएँगी। किसी भी सहायता के लिए यात्री जम्मू रेलवे स्टेशन के हेल्पलाइन  0 1 9 1- 2 9 5 -5 3 5 1 पर संपर्क कर सकते हैं।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

2 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

2 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

2 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

2 घंटे ago