insamachar

आज की ताजा खबर

13 people died in a boat accident in Raghopur, Vaishali, Bihar.
भारत

बिहार में वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी में पलट गई। वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने मीडिया को बताया कि इस हादसे में 13 लोगों की जान चली गई, जबकि छह लोगों को बचा लिया गया।

मृतकों में अधिकांश नाबालिग हैं, जो भोज में शामिल होने के लिए नाव से जा रहे थे। नाव पर लगभग 15 से 20 लोग सवार थे। बेहतर इलाज के लिए सात अन्य लोगों को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नाव हादसे में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है। उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और इस अपूरणीय क्षति को सहन करने के लिए उन्हें शक्ति और साहस प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हादसे में हुई जनहानि बेहद दुखद है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *