भारत

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, स्लाईनेक्स-26 का 13वां संस्करण विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, स्लाईनेक्स-26 का 13वां संस्करण 21 सितंबर 2026 को विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ। 17 से 21 सितंबर 2026 तक आयोजित इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच पेशेवर संवाद, सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों के आदान-प्रदान और अंतर-संचालनीयता को बढ़ाने के अवसर प्रदान किए।

अभ्यास के बंदरगाह चरण में भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के बीच पेशेवर आदान-प्रदान, क्रॉस-डेक दौरे और खेल संबंधी सहयोग शामिल था।

समुद्री चरण में समन्वित समुद्री युद्धाभ्यास, हवाई अभियान, समुद्र में रात्रि आपूर्ति और विशेष बलों के अभ्यास किए गए, जिनमें विजिट, बोर्ड, सर्च एंड सीजर (वीबीएसएस) और स्लिथरिंग ऑपरेशन शामिल थे। इन कार्यकलापों ने भाग लेने वाली सेनाओं के बीच प्रचालनगत समन्वय और अंतर-संचालनीयता को बेहतर बनाने के बहुमूल्य अवसर प्रदान किए।

स्लाईनेक्स-26 भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत समुद्री साझेदारी और हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह अभ्यास समुद्री सहयोग, अंतरसंचालनीयता और क्षमता निर्माण को बढ़ाकर भारत के महासागर विजन और ‘पड़ोसी पहले’ नीति में योगदान देता है।

Editor

Recent Posts

RBI ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्‍त तरलता की वजह से 75,026 करोड़ रुपये वापस लिए

रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्‍त तरलता की वजह से आज एक ओवरनाइट वेरिएबल…

45 मिनट ago

उत्तर प्रदेश में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ; लखनऊ के साथ गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में भी सेवा की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

49 मिनट ago

कांदा एक्सप्रेस सरकार के सुरक्षित भंडार से प्याज लेकर 24 सितंबर को कोलकाता पहुंचेगी

मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) सुरक्षित भंडार से 24 सितंबर 2026 को 'कांदा एक्सप्रेस' के जरिये…

53 मिनट ago

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड हथियारों हेतु बीडीएल के साथ ₹811 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन…

57 मिनट ago

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्‍न दबाव के कारण उडीसा में मौसम खराब

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्‍न दबाव के कारण उडीसा में मौसम खराब…

3 घंटे ago

आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आज आठ वर्ष पूरे

आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आज आठ वर्ष पूरे हो गये हैं। प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago