भारत

13वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आज से भोपाल में शुरू

13वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आज से भोपाल में शुरू हो रही है। चार दिन के इस आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव करेंगे। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 6 जनवरी तक चलेगी। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के 700 से अधिक बाल वैज्ञानिक और शिक्षक शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, ओमान और सऊदी अरब जैसे देशों के बाल वैज्ञानिक भी अपनी उपस्थितियों के साथ शामिल होंगे।

इस वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय स्वास्थ्य कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को समझना है। यह कार्यक्रम बच्चों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने और उन्हें समाज की समस्याओं के समाधान में नवाचार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करेगा। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का संचालन केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किया जाता है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन…

7 घंटे ago

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यूयॉर्क में अमरीका के बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन…

7 घंटे ago

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत 362 मीट्रिक टन से अधिक पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त की

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर…

7 घंटे ago

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…

12 घंटे ago

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…

12 घंटे ago