भारत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में परिवहन व्यवस्था में सुधार और भीड़भाड़ और प्रदूषण कम करने के लिए साढ़े बारह हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने और भीड़ के साथ-साथ प्रदूषण कम करने के लिए 12 हजार, 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि दिल्ली के लिए केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि से बारह सौ करोड़ रुपये के फंड की भी घोषणा की गई है।

इन परियोजनाओं के लागू होने से दिल्ली में बाहर से आने वाले वाहनों का दबाव कम होगा। ट्रैफिक जाम की समस्या कम होने के साथ-साथ वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी। परियोजना के तहत दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से सीधा संपर्क जोड़ने से जम्मू कश्मीर और पंजाब से आने वाले वाहनों का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधा जुडाव हो सकेगा। देहरादून से आने वाले वाहनों को द्वारका एक्सप्रेसवे से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक वैकल्पिक संपर्क मिल सकेगा। जिससे यात्रा का समय डेढ़ घंटे से घटकर 45 मिनट हो जाएगा।

Editor

Recent Posts

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…

14 घंटे ago

कैबिनेट ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए विकसित भारत पहल – सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण एवं अनुसंधान योजना (VISTAR) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…

14 घंटे ago

कैबिनेट ने दुष्‍कर्म और पॉक्सो अधिनियम के मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों के लिए केंद्र प्रायोजित योजना को पांच वर्ष की अवधि के लिए जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…

14 घंटे ago

मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…

14 घंटे ago

TRAI ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…

14 घंटे ago