भारत

मई 2024 के लिए ‘सेक्रेटेरिएट रीफॉर्म्स’ रिपोर्ट का 14वां संस्करण जारी

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के तहत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने मई 2024 के लिए “सेक्रेटेरिएट रीफॉर्म्स (सचिवालय सुधार)” पर मासिक रिपोर्ट का 14वां संस्करण प्रकाशित किया, जिसमें 3 पहलों (i) निर्णय लेने में दक्षता बढ़ाना (ii) स्वच्छता अभियान (iii) लंबित मामलों को न्यूनतम स्तर तक कम करना के तहत विस्तृत विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट में निर्णय लेने में दक्षता बढ़ाने की पहल के तहत स्वच्छता को संस्थागत बनाने, लंबित मामलों को कम करने और विलंब करने के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला गया है। ई-ऑफिस एनालिटिक्स मंत्रालयों/विभागों में लंबित मामलों को दूर करने में हासिल की गई सफलता को रेखांकित करता है।

इस संस्करण में 2 नए अध्याय जोड़े गए हैं- (i) स्क्रैप निपटान की श्रेणी में उत्कृष्ट व्यवहार (ii) ध्यान में: इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय। मई 2024 महीने की रिपोर्ट की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

1. निर्णय लेने में दक्षता बढ़ाना- ई-ऑफिस कार्यान्वयन और विश्लेषण

क. केंद्रीय सचिवालय में सक्रिय फाइलों के लिए औसत लेन-देन का स्तर 2021 में 7.19 से मई 2024 में 4.08 तक काफी हद तक कम हो गया है।

ख. मई 2024 में कुल फाइलों का 94.34 प्रतिशत ई-फाइलें हैं और कुल रसीदों का 94.21 प्रतिशत ई-रसीदें हैं।

ग. मई 2024 में 13 मंत्रालयों/विभागों के पास ई-रसीदों का 100 प्रतिशत हिस्सा है।

2. स्वच्छता अभियान और लंबित मामलों में कमी

क. 3,919 स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया

ख. 2.03 लाख वर्ग फुट जगह खाली कराई गई

ग. स्क्रैप निपटान से 52.53 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ

घ. 4,95,164 लोक शिकायतों का निपटारा किया गया

3. उत्कृष्ट व्यवहार: स्क्रैप निपटान

कई मंत्रालयों/विभागों ने स्क्रैप से भरे स्थान को खाली करने और उन्हें स्वच्छ व नए कार्यस्थलों में बदलने के लिए लक्षित अभियान चलाए। मंत्रालयों/विभागों द्वारा किए गए ऐसे प्रयासों की तस्वीरें मासिक रिपोर्ट में प्रकाशित की गई हैं।

Editor

Recent Posts

NSE के शेयर ₹1,785 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,800 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए

NSE के शेयर ₹1,785 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,800 प्रति शेयर पर…

51 मिनट ago

बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट को पार कर अब आतंरिक क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा

बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र कलिंगपट्टनम के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश…

1 घंटा ago

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार के अवसर देने के उद्देश्य से दुर्गा योजना को मंज़ूरी दी

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार का अवसर…

1 घंटा ago

भारत ने समरकंद में आयोजित फिडे शतरंज ओलंपियाड के 7वें दौर में इंग्लैंड को मात दी

उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रहे फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम ने शानदार…

1 घंटा ago

सीसीआई ने FIH मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स द्वारा IIFL कैपिटल सर्विसेज की कुछ अतिरिक्त इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड…

2 घंटे ago

सीसीआई ने लॉरियल इंडिया द्वारा ओनेस्टो लैब्स के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने लॉरियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ओनेस्टो लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के…

2 घंटे ago