बिहार में भी लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटो में बिजली गिरने और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 16 लोगों की मृत्यु हुई है। मुजफ्फरपुर जिले में चार और जहानाबाद में तीन लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
कर्मनाशा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने से रोहतास और कैमूर जिले में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। तेज बारिश से पटना, सारण, सिवान और गोपालगंज जिलों में भी जलभराव हो गया है। राज्य में कई स्थानों पर रेल तथा हवाई यातायात प्रभावित है। मौसम विभाग ने आज राज्य में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…
भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज…
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने होर्मुज जल-डमरू-मध्य को फिर से खोलने के लिए ईरान…
पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के कारण मार्ग और पारगमन के तरीकों में बदलाव…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना…
श्रीलंका की संसद में अवसंरचना और मामलों की संसदीय निगरानी समिति के अध्यक्ष एस. एम.…