अंतर्राष्ट्रीय

मरूस्‍थलीकरण की रोकथाम के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र संधि में शामिल देशों का 16वां सम्‍मेलन आज सऊदी अरब के रियाद में शुरू

मरूस्‍थलीकरण की रोकथाम के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र संधि में शामिल देशों का 16वां सम्‍मेलन आज सऊदी अरब के रियाद में शुरू हो रहा है। पहली बार पश्चिम एशिया इस महत्‍वपूर्ण पर्यावरणीय सम्‍मेलन की मेजबानी कर रहा है। भारत, इस संधि की 30वीं वर्षगांठ पर आयोजित सम्‍मेलन में शामिल होगा।

पर्यावरण मंत्री भूपेन्‍द्र यादव और हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्‍व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल आज अंतरराष्‍ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ मंडप में आयोजित एक महत्‍वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेगा। प्रतिनिधिमंडल अरावली ग्रीन वॉल परियोजना प्रस्‍तुत करेगा, जो उत्‍तर पश्चिम भारत के चार राज्‍यों में दस लाख पन्‍द्रह हजार हैक्‍टेयर बंजर भूमि को उर्वरक बनाने की व्‍यापक पहल है।

यह परियोजना मरूस्‍थलीकरण बंजर भूमि का विस्‍तार और सूखे की आपदा रोकने के भारत के नवाचारी प्रयासों को वन्‍यीकरण, जैव विविधता संरक्षण और उन्‍नत जल प्रबंधन रणनीतियों के माध्‍यम से सफल बनायेगी। यह पहल सामुदायिक सहयोग से भौगोलिक सूचना प्रणाली और प्रकृति अनुरूप समाधान लागू करेगी।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

4 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

5 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

5 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

5 घंटे ago