भारत

मौसम विभाग ने केरल में अगले चार दिन तक तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया, 4 जिलों में तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने चक्रवात और निम्‍न दबाव के कारण केरल में अगले चार दिन तक तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आज राज्य के 4 जिलों में तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिले रेड अलर्ट पर हैं। केरल के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोट्टायम, पथानामथिट्टा, वायनाड जिलों में आज सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है। मछुआरों को केरल-कर्नाटक-लक्षद्वीप तट से समुद्र में जाने से मना किया गया है।

भारी बारिश को देखते हुए, केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूस्खलन, बांध जलग्रहण क्षेत्रों और नदी तटों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने को कहा है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

18 मिनट ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

22 मिनट ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

25 मिनट ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

3 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

3 घंटे ago