यूपीआई से इस वर्ष अक्तूबर में 16 अरब 58 करोड़ वित्तीय लेनदेन हुआ है। केवल एक महीने में यूपीआई से इस लेनदेन में लगभग 23 लाख 49 हजार करोड़ रूपये का भुगतान किया गया। पिछले वर्ष अक्तूबर की तुलना में यह 45 प्रतिशत अधिक है।
यूपीआई को 2016 में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा लांच किया गया था। यूपीआई ने केवल वित्तीय लेनदेन को तेज, सुरक्षित और सहज बनाया है, बल्कि व्यक्तियों, छोटे व्यवसाय और व्यापारियों को भी सशक्त बनाया है। इसके चलते देश कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। प्रमुख बाजारों सहित संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस और मॉरिशस में यूपीआई के चालू होने से भारत के भुगतान इंटरफेस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गति मिली है।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…