छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 17 नक्सलियों ने समर्पण कर दिया है। बीजापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि कल बीजापुर में वरिष्ठ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों के सामने एक दंपत्ति सहित नक्सलियों ने समर्पण किया। जितेन्द्र यादव ने कहा कि समर्पण करने वाले नक्सलियों ने खोखली और अमानवीय माओवादी विचारधारा, वरिष्ठ काडरों के निर्दोष आदिवासियों के शोषण और सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव से निराशा व्यक्त की।
ये नक्सली ‘निया नेल्लनार’ यानि आपका अच्छा गांव योजना से भी प्रभावित थे। इसके अंतर्गत सुरक्षा बल और प्रशासन बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने तथा आंतरिक क्षेत्रों में विकास कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं। ये सभी नक्सली प्रतिबंधित माओवादी संगठन की गंगालूर क्षेत्र में सक्रिय थे। समर्पण करने वाले छह काडरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। इन नक्सलियों के समर्पण में जिला रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स, विशेष कार्यबल, सीआरपीएफ और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा आंध्र…
सर्वोच्च न्यायालय ने व्यवस्था दी है कि हिंदू धर्म से इस्लाम या अन्य गैर-हिंदू धर्मों…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में लगभग 3350 करोड़…
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…