भारत

18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आज से ओडिशा के भुवनेश्वर में शुरू

18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन आज भुवनेश्‍वर में शुरू हो रहा है। 75 देशों से लगभग छह हजार भारतवंशी सम्‍मेलन के लिए स्‍वदेश आ रहे हैं। ओडिशा सरकार अनिवासी भारतीयों के समक्ष राज्‍य की समृद्ध संस्‍कृति और विरासत की झलक प्रस्‍तुत करेगी। सम्‍मेलन का शुभांरभ युवा प्रवासी भारतीय दिवस से होगा। राज्य सरकार ने युवा कार्य और खेलकूद मंत्रालय के सहयोग से इसका आयोजन किया है। केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर, पवित्रा मार्गेरिटा, मनसुख मांडविया और रक्षा निखिल खाडसे से तथा ओडिशा के मुख्‍यमंत्री मोहन चरण मांझी आज प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और इसमें कई तरह की गतिविधियां शामिल होगी, जो भारत के विकास और वैश्विक स्तर पर इसकी पहचान बनाने में प्रवासी भारतीयों के योगदान को उजागर करेगी। सम्मेलन की एक खास बात त्रिनिदाद और टोबैगो के राष्ट्रपति क्रिस्‍टीन कार्ला कैंगलू की मौजूदगी है जो इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर वर्चुअल रूप से भाग लेगी। सम्मेलन का आयोजन विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान थीम पर किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को समापन सत्र में शामिल होगी। राष्ट्रपति विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय प्रवासियों की उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रवासी भारतीय सम्मान भी प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भारतवं‍शियों के लिए विशेष पर्यटक रेलगाडी- प्रवासी भारतीय एक्‍सप्रेस को वर्चुअली रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री सम्‍मेलन स्‍थल पर चार प्रदर्शनियों का भी शुभारंभ करेंगे। सम्‍मेलन में पांच विषयों पर पूर्ण सत्रों का भी आयोजन होगा।

Editor

Recent Posts

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संपीड़ित बायोगैस सम्मेलन 2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत की ईंधन आयात पर…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि और ग्रामीण परिवर्तन विषय पर बजट उपरांत वेबिनार को वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्‍यम से संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कृषि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ है और दीर्घकालिक…

2 घंटे ago

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो गया…

3 घंटे ago

राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की नियुक्ति की

राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की…

5 घंटे ago

CBSE ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कल से 11 तारीख तक होने वाली 10वीं की परीक्षा रद्द की

केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कल से ग्‍यारह मार्च तक होने…

6 घंटे ago

भारत ने इंग्‍लैंड को दूसरे सेमीफाइनल में 7 रन से हराया, ICC T20 क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में पहुंचा

भारत आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में पहुंच गया है। कल रात मुंबई के…

6 घंटे ago