भारत

राजस्थान बस हादसे में 20 लोगों की मौत; राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने घटना पर शोक व्यक्त किया

राजस्थान में जैसलमेर के पास कल एक एसी स्लीपर बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। यह घटना जैसलमेर-जोधपुर राजमार्ग पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। पोकरण के विधायक प्रताप पुरी ने मीडिया को घटना की जानकारी दी ।

इसमें 19 तो बस के अन्‍दर ही उनकी अकाल मृत्‍यु हुई है और एक तो जोधपुर जाते समय रास्‍ते में हुई है। बड़ा दुखद और हृदय विदारक है, पूरा प्रदेश और पूरा देश व्‍यथ‍ित है इसको ले कर के। सीएम साहब बहुत व्‍यथित थे और तुरंत ही संभावि‍त डेढ या दो घंटे में सीएम साहब सब काम छोड़ करके तुरंत यहां पहुंच गए।

दुर्घटना के समय बस में 50 से ज़्यादा लोग सवार थे। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कल शाम दुर्घटनास्थल का दौरा किया और बाद में जोधपुर अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

Editor

Recent Posts

अरब सागर में इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने ATS गुजरात और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान…

2 घंटे ago

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ बैठक में शामिल होंगे

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ…

2 घंटे ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय क्रिकेट मैच आज गुवाहाटी में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी…

3 घंटे ago

नौसेना इस वर्ष अपने बेड़े में रिकॉर्ड 18 युद्धपोत शामिल करेगी, ये इतिहास में एक वर्ष का सबसे बड़ा सैन्य बल विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा वर्ष को भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष…

3 घंटे ago

भारत ने विश्व को परमाणु हथियार मुक्त दुनिया बनाने और सभी परमाणु हथियारों को समाप्‍त करने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत ने परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व और सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण और सत्यापन योग्य निरस्त्रीकरण के…

3 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले के पहाड़ी इलाकों में कल देर शाम सुरक्षा बलों के साथ…

3 घंटे ago