2024 के पैरालंपिक खेलों का औपचारिक उद्घाटन आज फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहा है। ये खेल 8 सितंबर तक चलेंगे। यह पहली बार है कि फ्रांस ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक का आयोजन कर रहा है। इससे पहले वहां 1992 में शीतकालीन पैरालंपिक का आयोजन हुआ था जो टिग्नेस और अल्बर्टविले में हुआ था।
पेरिस 2024 पैरालंपिक में कुल 84 भारतीय पैरा एथलीटों का दल प्रतिस्पर्धा करेगा। यह पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सबसे बड़ा दल है। भारत इस बार 22 खेलों में से 12 में प्रतिस्पर्धा करेगा। पैरा साइकिलिंग, पैरा जूडो और पैरा रोइंग में भारतीय एथलीट पहली बार प्रतिस्पर्धा करेंगे।
भारत का अभियान कल पैरा बैडमिंटन में शुरू होगा, जहां कृष्ण नागर पुरुष सिंगल्स में अपना खिताब बचाने उतरेगें। अवनि लेखरा और मनीष नरवाल भी पैरा निशानेबाजी में निशाना साधेंगे। कल से ही पैरा तीरंदाजी, पैरा साइकिलिंग, पैरा ताइक्वांडो, पैरा तैराकी और पैरा टेबल टेनिस स्पर्धाओं में भी भारतीय खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। पैरा एथलेटिक्स 30 अगस्त को शुरू होगा, जिसमें 38 भारतीय एथलीट भाग लेंगे।
भाला फेंक में तोक्यो 2020 के स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल एफ-64 श्रेणी में और टेबल टेनिस में भाविना पटेल महिला सिंगल्स श्रेणी में भारतीय चुनौती पेश करेंगी। भारत की पहली पैरालंपिक पदक विजेता भाविना, सोनल बेन पटेल के साथ महिलाओं के डबल्स मुकाबले में भी शामिल होंगी।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली को पिछले साल हुए जेन-ज़ी के विरोध…