insamachar

आज की ताजा खबर

महीना: फ़रवरी 2025

प्रयागराज महाकुंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उन्होंने गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम पर पूजा-अर्चना की। उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। राष्ट्रपति…

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और अमेरिका की ऐतिहासिक कूटनीतिक यात्रा पर रवाना हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और अमेरिका की ऐतिहासिक कूटनीतिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी साझेदारी को मजबूत करना है। फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ प्रधानमंत्री…

इस्रायली सैनिकों की गजा के नेत्‍ज़ारिम कॉरिडोर से पूरी तरह वापसी

इस्राइली सेना मध्‍य गजा में नेत्‍जारिम कॉरिडोर से वापस आ गई है। इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते के अंतर्गत इस्राइली सेना की वापसी हुई है। हमास ने इस्राइल के इस कदम की पुष्टि की है। फलस्‍तीन के पुलिस…

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 10 फरवरी 2025

बीजापुर मुठभेड में 31 नक्‍सली मार गिराए गए, दो सुरक्षाकर्मी शहीद, जनसत्ता समेत लगभग सभी अखबारों के मुख पृष्‍ठ पर है। लोकसत्‍य ने इस सिलसिले में अमित शाह का वक्‍तव्‍य दिया है- नक्‍सलवाद को जड़ से समाप्‍त कर दिया जाएगा।…

नामीबिया के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति सैम नुजोमा का 95 वर्ष की आयु में निधन

नामीबिया के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति सैम नुजोमा का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। देश के वर्तमान राष्ट्रपति नांगोलो म्बुम्बा ने कल इसकी घोषणा की। सैम नुजोमा नामीबिया को 1990 में साउथ अफ्रीका की रंगभेद नीति…

क्रिकेट: भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया, श्रृंखला में बनाई अजेय बढ़

क्रिकेट में भारत ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मैच में कल कटक में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने श्रृंखला में दो-शून्‍य की अजेय बढ़त बना ली। यह इंग्लैंड…

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर एकल दिशा प्लान लागू करने का निर्णय लिया

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर एकल दिशा प्लान लागू करने का निर्णय लिया है। अमृत स्नान पर्वों के बाद भी संगम स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का…

गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों द्वारा 31 नक्सलियों को ढेर करना नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में एक बडी सफलता बताया

सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 31 नक्सलियों को मार गिराया है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसे नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों की एक बडी सफलता बताया है। केन्द्रीय गृह मंत्री…

प्रयागराज महाकुंभ में अब तक 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्‍था की डुबकी लगा चुके

प्रयागराज महाकुंभ में अब तक 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्‍था की डुबकी लगा चुके हैं। प्रयागराज में मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी पर तीन अमृत स्नान के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है। 13 जनवरी…