insamachar

आज की ताजा खबर

2026 West Bengal Assembly elections will always be remembered - PM Modi
चुनाव भारत मुख्य समाचार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को हमेशा याद रखा जाएगा: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को हमेशा याद रखा जाएगा। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्‍होंने कहा कि जनता की शक्ति की जीत हुई है और भाजपा की सुशासन की राजनीति विजयी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के प्रत्येक नागरिक को नमन किया।

उन्‍होंने कहा कि जनता ने भाजपा को शानदार जनादेश दिया है । उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी सरकार देगी जो समाज के सभी वर्गों के लिए अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्ष के बिना संभव नहीं होती। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सलाम करते हुए कहा कि वर्षों से उन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया है और हमारे विकास एजेंडे के बारे में बात की है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि असम में भाजपा-एनडीए की जीत, गठबंधन के विकास और जनजीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प के प्रति अटूट समर्थन को दर्शाती है। उन्‍होंने असम की जनता को इस शानदार जनादेश के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को आश्वासन दिया कि भाजपा राज्य के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *