भारत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को हमेशा याद रखा जाएगा: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को हमेशा याद रखा जाएगा। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्‍होंने कहा कि जनता की शक्ति की जीत हुई है और भाजपा की सुशासन की राजनीति विजयी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के प्रत्येक नागरिक को नमन किया।

उन्‍होंने कहा कि जनता ने भाजपा को शानदार जनादेश दिया है । उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी सरकार देगी जो समाज के सभी वर्गों के लिए अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्ष के बिना संभव नहीं होती। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सलाम करते हुए कहा कि वर्षों से उन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया है और हमारे विकास एजेंडे के बारे में बात की है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि असम में भाजपा-एनडीए की जीत, गठबंधन के विकास और जनजीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प के प्रति अटूट समर्थन को दर्शाती है। उन्‍होंने असम की जनता को इस शानदार जनादेश के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को आश्वासन दिया कि भाजपा राज्य के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

Editor

Recent Posts

MSME और सैमसंग इंडिया ने कौशल विकास और युवाओं की रोजगार क्षमता को मजबूत करने के लिए साझेदारी की

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने देश के युवाओं के लिए उद्योग-उन्मुख कौशल विकास…

50 मिनट ago

भारत ने एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का खिताब छठी बार अपने नाम कर लिया

भारत ने एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का खिताब छठी बार अपने नाम कर लिया है। कल…

57 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने राष्‍ट्रमंडल देशों से विविध आपूर्ति श्रृंखलाओं और मजबूत आर्थिक संबंधों का आह्वान किया

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने राष्‍ट्रमंडल देशों से विविध आपूर्ति श्रृंखलाओं और मजबूत आर्थिक…

1 घंटा ago

भारत की राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र यूनेस्को के विश्व स्मृति क्षेत्रीय रजिस्टर में शामिल

यूनेस्को के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ एशिया और प्रशांत क्षेत्रीय रजिस्टर में अब भारत की…

1 घंटा ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री पद के लिए यशर पार्टी के नेता गादी आइज़ेनकोट का समर्थन करने पर अरब पार्टियां सहमत हुईं

इस्राएल में अरब राजनीतिक दलों के गठबंधन ज्वाइंट लिस्ट और अरब समर्थित राम पार्टी ने…

1 घंटा ago