ईएसआईसी के आज जारी अनंतिम पेरोल आंकड़ों के अनुसार जून, 2024 में 21.67 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं। जून, 2024 में 13,483 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई स्कीम के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
जोड़े गए कुल 21.67 लाख कर्मचारियों में से 10.58 लाख कर्मचारी, जो कुल पंजीकरण का लगभग 49 प्रतिशत हैं, 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं।
इसके अतिरिक्त, पेरोल डेटा का जेंडर-वार विश्लेषण से प्रदर्शित होता है कि जून, 2024 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 4.32 लाख रहा है। इसके अतिरिक्त, जून, 2024 में कुल 55 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई स्कीम के तहत पंजीकरण कराया है, जो समाज के हर वर्ग को इसका लाभ पहुंचाने की ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है।
पेरोल डेटा अनंतिम है क्योंकि डेटा तैयार करना एक सतत प्रक्रिया है।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज इटानगर में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज रेल मंत्रालय…
अत्याधुनिक महासागर अनुसंधान पोत (यार्ड 3041), जिसका आधिकारिक नाम ओआरवी सागर मंथन है, को आज…
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा की अध्यक्षता में 8 सितंबर…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात…
आयुष मंत्रालय के अधीन जामनगर स्थित राष्ट्रीय महत्व के संस्थान आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान…